कांग्रेसियों ने निकाली आरक्षण बचाओ पदयात्रा, लल्‍लू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेसियों ने निकाली आरक्षण बचाओ पदयात्रा, लल्‍लू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना 











हिंदी न्यूज़   ›   उत्तर प्रदेश   ›   गोरखपुर   ›   कांग्रेसियों ने निकाली आरक्षण बचाओ पदयात्रा, लल्‍लू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना 


कांग्रेसियों ने निकाली आरक्षण बचाओ पदयात्रा, लल्‍लू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना 









वरिष्‍ठ संंवाददाता ,गोरखपुर





 






  •  

  •  

  •  

  •  













 



















 


कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू के नेतृत्‍व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 'आरक्षण बचाओ पदयात्रा' निकाली। रानी लक्ष्‍मी बाई पार्क से टाउनहाल, बैंक रोड, विजय चौराहा, इंदिरा तिराहा, कचहरी चौराहा होते हुए पदयात्रा अम्‍बेडकर चौक पर पहुंचकर समाप्‍त हुई। 


 





इस दौरान कांग्रेसियों ने टाउनहाल स्थित महात्‍मा गांधी की प्रतिमा और अम्‍बेडकर चौक स्थित भीम राव आम्‍बेडकर की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। पदयात्रा से पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है। इसे बचाने के लिए हम सड़क से लड़कर संसद तक संघर्ष करेंगे। गोरखपुर से शुरू हुई ये लड़ाई मुकाम तक पहुंंचेगी।


लल्लू ने कहा कि सात कांग्रेस सांसदों को निलंबित करना पूरी तरह तानाशाही है। ऐसी तानाशाही का संकेत पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने दे दिया था। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की सक्रियता को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रियंका आम लोगों के हित में बराबर लड़ रही हैं। उनका सर्वाधिक समय यूपी में ही गुजर रहा है।
 














  •  

  •  














Popular posts